हवेली खड़गपुर. संग्रामपुर- हवेली खड़गपुर मुख्य मार्ग पर गंगटा मोड़ के समीप सोमवार को ट्रक व ऑटो के बीच टक्कर हो गयी, जिससे ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गयी. वहीं तीन घायल हो गया. सभी घायलों को गंगटा पुलिस ने अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया. मृतक की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र के डंगरी मुसहरी निवासी सुगिन्दर मांझी की पत्नी सीता देवी के रूप में हुई, जबकि प्रमिला देवी ,नाको देवी ,सूरज कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. परिनज ननकू मांझी ने बताया कि हमलोग डंगरी मुसहरी गांव से लड़की देखने के लिए देवघरा स्थित उंचेश्वरनाथ महादेव मंदिर गये थे. लौटने के दौरान गंगटा मोड़ चौक के समीप ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गयी. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हमलोगों को बाहर निकल गया. जिसमें हमलोग गंभीर रूप से घायल हो गये. टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को गंगटा पुलिस ने पकड़ लिया है. इस संबंध में गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया.
गंगटा मोड़ के समीप ऑटो व ट्रक में हुई टक्कर, एक महिला की मौत, तीन घायल
गंगटा मोड़ के समीप ऑटो व ट्रक में हुई टक्कर, एक महिला की मौत, तीन घायल
