सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल टूर्नामेंट कप पर गनगनिया का कब्जा

उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में खेले जा रहे सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया.

मुंगेर. सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब एवं सामाजिक मंच नौवागढ़ी के तत्वावधान में उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में खेले जा रहे सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया. जिसमें गनगनिया ने किशनपुर मुरारपुर को 2-0 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया. अतिथियों ने विजेता एवं उप विजेता टीम को कप प्रदान कर और खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया. खेल प्रारंभ होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन खेल के 20वें मिनट में ही गनगनिया टीम के जर्सी नंबर-3 प्रिंस कुमार ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. जिसके बाद खेल काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया, क्योंकि मुरारपुर गोल बराबरी करने के लिए ताबड़तोड़ प्रहार कर रहा था, जबकि गनगनिया के खिलाड़ी विपक्षी के प्रहार को रोकते हुए दूसरा गोल करने का प्रयास तेज कर दिया था, लेकिन दूसरे हाफ के खेल के अंतिम समय में गनगनिया टीम के जर्सी नंबर-7 विजेंद्र ने अपने एकल प्रयास से गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी. खेल के अंत तक मुरारपुर के खिलाड़ी कोई गोल नहीं कर सकी और गनगनिया ने फाइनल मैच 2-0 से जीत लिया. मैन आफ द मैच गनगनिया के विजेंद्र कुमार एवं मैन ऑफ द सीरीज निक्की कुमार को दिया गया. निर्णायक मंडली में रंजीत कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार व बबलू मंडल शामिल थे. उद्घोषक की भूमिका महमूद आलम एवं धीरज कुमार ने निभाया. मौके पर लटोरी मंडल, तनुजा मंडल, पत्रकार रंजीत कुमार विद्यार्थी, अबोध कुमार, विनोद कुमार, आयोजन समिति के सागर सानू, सर्वेश शर्मा, धर्मेन्द्र, धीरज, बप्पी, शैलेन्द्र, सुजीत, कार्तिक सहित अन्य मौजूद थे. आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि रविवार को महिला दिवस पर टाउन क्लब एवं नौवागढ़ी के बीच महिला फुटबॉल फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >