नवटोलिया को 1-0 से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचा गनगनिया

तीसरे क्वार्टर फाइनल में किया पराजित

मुंगेर. सामाजिक मंच व सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नौवागढ़ी मैदान में टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को खेला गया. इसमें एनवाइएफसी नवटोलिया को एनएफसी गनगनिया ने 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. खेल प्रारंभ होने से पहले समाजसेवी श्याम मंडल एवं रवि मंडल ने मैदान में जाकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. खेल प्रारंभ होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने छोटे-छोट पास के सहारे खेलना प्रारंभ किया. धीरे-धीरे खेल का समय बीतता गया और खिलाड़ियों में गोल करने की उत्सुकता बढ़ती गयी, लेकिन दोनों टीमों के रक्षात्मक पंक्ति के खिलाड़ी और गोलकीपर ने गेंद को गोल पोस्ट में जाने से पहले दीवार की तरह रोक रखा था. इसके कारण मैच काफी रोमांचक हो गया और प्रथम हाफ का खेल गोलरहित रहा. दूसरे हाफ के 6वें मिनट में ही गनगनिया के ओम कुमार ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी. खेल के अंत तक विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर सकी और गनगनिया की टीम 1-0 से जीत दर्ज कर ली. निर्णायक मंडली में रंजीत कुमार, नीतीश, सौरभ, बबलू मंडल शामिल थे. उद्घोषक की भूमिका महमूद आलम एवं प्रीतम कुमार निभा रहे थे. रविवार को चौथे क्वार्टर फाइनल में नौवागढ़ी की टीम महिषी से भिड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >