स्नातक सेमेस्टर-1 के चौथे दिन की परीक्षा आज

एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 16 जनवरी से 28 केंद्रों पर ले रहा है. इसके तीन दिनों की परीक्षा अबतक हो चुकी है.

मुंंगेर. एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा 16 जनवरी से 28 केंद्रों पर ले रहा है. इसके तीन दिनों की परीक्षा अबतक हो चुकी है. वहीं अब सोमवार को चौथे दिन की परीक्षा होगी. जिसमें पहली पाली में ग्रुप सी में शामिल इतिहास, आइआरपीएम, पाली, संगीत विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में ग्रुप डी में शामिल पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, संस्कृत, सोसोलॉजी, उर्दू की परीक्षा होगी. ——— बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज मुंगेर. एमयू ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 जनवरी से आरंभ की है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 13 से 20 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है, जबकि 21 से 23 जनवरी के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिये विद्यार्थियों को 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा, जबकि विलंब शुल्क के साथ 300 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 166 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >