मुंगेर में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला, दो की हालत गंभीर

मुंगेर के अहरा पाटम गांव में मोबाइल देखने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने एक ही परिवार के चार लोगों को पीटा, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

Munger Fight News : मुंगेर के नयारामनगर थाना क्षेत्र स्थित अहरा पाटम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए.

मोबाइल देखने के दौरान शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, अहरा पाटम गांव निवासी चंद्र प्रसाद साव का मंझला पुत्र अमित कुमार गांव में अपने एक दोस्त के घर के बाहर बैठकर मोबाइल देख रहा था. इसी दौरान गांव का कैलाश उर्फ कल्लू अपने दो साथियों के साथ बाइक से वहां पहुंचा. पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उस समय मामला शांत करा दिया.

घर पहुंचकर परिवार पर हमला करने का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद कैलाश उर्फ कल्लू अपने अन्य साथियों के साथ अमित कुमार के घर पहुंच गया और पूरे परिवार पर हमला कर दिया. इस हमले में अमित कुमार, उसके पिता चंद्र प्रसाद साव, माता पूनम देवी और भाई सुमित कुमार घायल हो गए. घटना के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए.

दो घायलों की हालत गंभीर

घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार, घायल पूनम देवी और उनके पुत्र सुमित कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों का भी इलाज जारी है.

घटना से गांव में तनाव, पुलिस कार्रवाई की उम्मीद

मारपीट की इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पीड़ित परिवार ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >