MUNGER NEWS : बाइक-ई रिक्शा की टक्कर में चार घायल, एक रेफर
अनुमंडल कार्यालय रोड के मुख्य मार्ग स्थित सिनेमा हॉल के समीप रविवार को बाइक एवं ई रिक्शा के बीच सीधी टक्कर हो गयी.
हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से रतन झा की रिपोर्ट :
अनुमंडल कार्यालय रोड के मुख्य मार्ग स्थित सिनेमा हॉल के समीप रविवार को बाइक एवं ई रिक्शा के बीच सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें ई-रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डॉ अमित कुमार ने सभी घायलों का इलाज कर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार खड़गपुर मुख्य बाजार से हथिया गांव जाने के दौरान सिनेमा हॉल के समीप बाइक व ई रिक्शा में सीधी टक्कर हो गई . जिसमें ई रिक्शा पर सवार बड़की हथिया गांव निवासी नरेश तांती,पड़ेरिया गांव निवासी चिंटू मांझी , भैयाराम टोला निवासी चैंपियन यादव तथा तेतरिया गांव निवासी इंदू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई .वहीं गंभीर रूप से घायल चिंटू मांझी को सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया .जानकारी देते हुए घायल अधिवक्ता नरेश तांती ने बताया कि हम लोग ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर हथिया जा रहे थे तभी अनुमंडल रोड से मुख्य बाजार की ओर अनियंत्रित बाइक सवार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी. जिसमें हम लोग घायल हो गए .वहीं घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया .युवक शराब के नशे में धूत बताया जा रहा है .