कोहरे ने एनएच 80 पर लगायी वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बरियारपुर. बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों का आवागमन काफी धीमी रफ्तार में होता है. चालक अपने वाहन की हेडलाइट को जलाकर चलते हैं, ताकि सामने से आ रहे वाहनों के बारे में कोहरे में भी पता चल सके. ऐसा नहीं होने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. कड़ाके की ठंड के कारण गरीब मजदूरों को मजदूरी मिलने में भी परेशानी हो रही है. वैसे अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह की ठंड बनी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं सूर्य का दर्शन भी दोपहर 12 बजे के बाद ही हो रहा है. सूर्य निकलने के बाद भी कनकनी बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >