जिले में 10 से चलेगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

लोगों को फाइलेरिया की दवा अल्बेंडाजोल व डाइएथिलकार्बामाजीन की निर्धारित डोज दी जानी है

17 दिनों तक चलने वाले अभियान को लेकर सिविल सर्जन ने की समीक्षा बैठक

मुंगेर. फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आरंभ होगा, जो 17 दिनों तक चलेगा. इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को फाइलेरिया के दवा अल्बेंडाजोल व डाइएथिलकार्बामाजीन की निर्धारित डोज दी जानी है. इस अभियान को लेकर सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तैयारी पूरी रखेंगे तथा अभियान के दौरान अपने स्तर से इसकी निगरानी करेंगे. उक्त निर्देश सिविल सर्जन डॉ राजू ने गुरुवार को प्री-फैब्रिकेटेड स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अभियान की समीक्षा के दौरान दिया. इस दौरान फाइलेरिया पदाधिकारी डॉ रामप्रवेश, डीपीएम फैजान आलम अशरफी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन भी थे. सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक तथा बीसीएम भी इसमें जुड़े थे.

आशा, सेविका या वॉलंटियर्स जाएंगे घर-घर

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 10 फरवरी से 17 दिनों तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन चलेगा. इस दौरान आशा, सेविका या वॉलंटियर्स घर-घर जाकर लोगों को अल्बेंडाजोल और डाइएथिलकार्बामाजीन की दवा खिलाएंगे. उन्होंने बताया कि इसमें 2 से 5 वर्ष से कम आयु, 5 से 15 आयु वर्ग से कम तथा 15 आयु वर्ग से ऊपर वालों को निर्धारित डोज खिलायी जानी है. अभियान के दौरान 2 साल से कम आयु के बच्चे, गर्भवती तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को यह दवा नहीं खिलायी जानी है. इसके साथ ही जिन लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी जानी है. उन्हें खाली पेट दवा नहीं खिलानी है. डीपीएम ने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले में कुल 14 लाख 36 हजार 984 लाभुकों को दवा खिलायी जानी है. इसके लिए कुल 760 टीम, 1,119 आशा, 201 सेविका, 200 वालेंटियर्स को लगाया गया है.

नियमित टीकाकरण में फरवरी से अप्रैल चलेगा अभियान

समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन ने जिले में चल रहे नियमित टीकाकरण की भी समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि 0 से 5 आयु वर्ग के वैसे बच्चे, जो किसी भी टीका से वंचित हैं. उन्हें टीकाकृत करने के लिए फरवरी से अप्रैल तक अभियान चलाया जायेगा. इसमें फरवरी और मार्च में 9 से 15 तथा अप्रैल माह में 7 से 13 तक विशेष शिविर लगाकर वंचित बच्चों को टीकाकृत किया जाना है. वहीं 10 और 16 आयु वर्ग में लगने वाले टेटनस सहित अन्य टीका भी लगाया जाना है. इसके लिए संबंधित प्रखंड की आशा ऐसे बच्चों की सूची जल्द से जल्द तैयार कर मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगी, ताकि बच्चों को टीकाकृत किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >