भूमि विवाद में मारपीट व गोलीबारी, झगड़ा देख रहे युवक को लगी गोली, रेफर

नयारामनगर थाना क्षेत्र के भागीचक गांव में रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट, रोड़ेबाजी व गोलीबारी हुई. इसी दौरान झगड़ा देखने घर से निकला 35 वर्षीय युवक कुंदन कुमार को सीने के नीचे गोली लग गयी.

मुंगेर. नयारामनगर थाना क्षेत्र के भागीचक गांव में रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट, रोड़ेबाजी व गोलीबारी हुई. इसी दौरान झगड़ा देखने घर से निकला 35 वर्षीय युवक कुंदन कुमार को सीने के नीचे गोली लग गचप. परिजनों एवं ग्रामीणों ने उसे उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. लेकिन गोली सीने के नीचे फंसे रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

बताया जाता है कि संतोष यादव का तीन मंजिला नया मकान बन रहा है, जबकि उसके मकान के सटे केदार गोस्वामी का करकट का घर है, जो पिछले दिनों आंधी में उड़ गया था. केदार गोस्वामी रविवार की सुबह अपने घर पर करकट दे रहा था. तभी संतोष यादव व अन्य वहां पहुंचे और उक्त जमीन को अपना बताते हुए उसे करकट देने से रोक दिया. जिसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इसके बाद संतोष यादव व अन्य अपने घर के ऊपर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया. पथराव के दौरान ही फायरिंग होने लगी. हंगामे और गोली की आवाज सुनकर नवीन मंडल का 35 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार घर से निकल कर सड़क पर आया. इसी दौरान एक गोली उसके सीने के पास आकर लगी और वह वहीं पर गिर गया. गोली लगने के बाद विवाद थम गया और दोनों पक्ष इधर-उधर हो गये. जबकि परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से कुंदन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक डॉ रूपेश ने बताया कि गोली उसके सीने के पास लगी है. जो अंदर ही फंसा हुआ है. खून भी अधिक बह गया है. प्राथमिकी उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

घायल ने कहा- घर से निकले ही थे कि लग गयी गोली

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल कुंदन कुमार ने बताया कि घर के बाहर झगड़ा और पत्थरबाजी हो रही थी. जिसे देखने के लिए वह घर से बाहर निकला था. जैसे ही वह अपने दरवाजा के बाहर आया कि उसी समय गोली उसके सीने में आकर लग गयी. उसने कहा कि किसने गोली चलायी, मैंने नहीं देखा.

पुलिस महिला समेत तीन को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

सूचना मिलते ही एक ओर जहां नयारामनगर थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम भागीचक पहुंची. वहीं कुछ ही देर में एसडीपीओ सदर अभिषेक रंजन भी वहां दलबल के साथ पहुंच गये. पुलिस तीन लोगों को वहां से हिरासत में लेकर थाना पहुंची. जबकि पथराव व गोलीबारी के बीच ही एक पक्ष के संतोष यादव की पत्नी नयारामनगर थाना शिकायत करने पहुंच गयी थी. उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि संतोष यादव व केदार गोस्वामी के बीच विवाद हुआ. इसमें एक पक्ष ने पथराव व गोलीबारी की. इसमें गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को गोली लग गयी. जिसका इस झगड़ा से कोई लेना-देना नहीं है. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस गोलीबारी व पथराव करने वालों कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पहले से चल रहा था विवाद, 107 की हुई थी अनुशंसा

मुंगेर.

बताया जाता है कि पिछले कई महीनों से दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है. ग्रामीण स्तर पर भी पंचायती हुई थी. जबकि नयारामनगर थाना में भी पंचायती की बात कही जा रही है. दोनों तरफ के लोगों से थाना में बाउंड डाउन कराया गया था. जबकि पुलिस ने 107 के लिए अनुशंसा किया है. रविवार की शाम पुन: थानास्तर पर इसकी पंचायती होनी थी. लेकिन उससे पहले ही पथराव व गोलीबारी की घटना हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >