अंग्रेजी पीजी के पासआउट विद्यार्थियों को दी गयी विदाई

आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर में सोमवार को पासआउट हो चुके सत्र 2022-24 अंग्रेजी पीजी विभाग के विद्यार्थियों सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा विदाई दी गयी.

प्रतिनिधि, मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर में सोमवार को पासआउट हो चुके सत्र 2022-24 अंग्रेजी पीजी विभाग के विद्यार्थियों सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा विदाई दी गयी. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे के साथ अपने कॉलेजों के अनुभवों को साझा किया. जहां विभाग के शिक्षक सह कुलपति के ओएसडी डॉ प्रियरंजन तिवारी, शिक्षक डॉ अजय कुमार, अतिथि शिक्षक स्वाति प्रिया मौजूद थी. वहीं डीजे कॉलेज, अंग्रेजी पीजी विभाग में विदाई समारोह के दौरान जहां जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर को विदाई दी. वहीं पासआउट विद्यार्थियों ने अपने सत्र और कॉलेज के अनुभवों को साझा किया, जबकि विभाग के शिक्षकों ने पासआउट हो चुके विद्यार्थियों को उनके आगे के भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी. वहीं सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों को अपने सत्र की पढ़ाई को लेकर सजग रहने की नसीहत दी. इस दौरान दोनों सत्रों के विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. मौके पर विद्यार्थी राज अभिजीत, अभिषेक कुमार, सुमंत मरांडी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >