मुंगेर विश्वविद्यालय : 5 जून से आरंभ होगी स्नातक सेमेस्टर-1 के पहले मैरिट लिस्ट का नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 1 से 2 जून के बीच आवेदन की त्रुटियों को ठीक करने का समय दिया गया है.

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 1 से 2 जून के बीच आवेदन की त्रुटियों को ठीक करने का समय दिया गया है. इसकी अंतिम तिथि रविवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं 4 जून को विश्वविद्यालय द्वारा पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इसके लिए 5 जून से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी. स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 31 मई तक आवेदन लिया गया. वहीं 1 से 2 जून के बीच आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन की त्रुटि ठीक करने का समय दिया जा गया है. इसमें रविवार तक विद्यार्थी अपने लॉगिन आईडी की मदद से आवेदन की त्रुटि को ठीक कर सकते हैं. इस तिथि के बाद दोबारा आवेदन की त्रुटि ठीक करने का मौका नहीं दिया जायेगा, जबकि उसके बाद आवेदन की त्रुटि के लिए विद्यार्थी खुद जिम्मेदार होंगे. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिए 4 जून को पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जबकि 5 जून से पहली मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसके लिए भी सूचना जारी कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 5 से 11 जून तक नामांकन का मौका दिया जायेगा. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. जिसके बाद ही विद्यार्थी अपना ऑनलाइन नामांकन शुल्क जमा कर पायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >