– 29 जनवरी से 2 फरवरी तक नामांकन व 5 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन का समय मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग और 9 पीजी सेंटर में रिक्त सीटों पर सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर छठा मैरिट लिस्ट बुधवार को जारी कर दिया है. जिसमें चयनित कुल 204 विद्यार्थियों के लिये गुरूवार से नामांकन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दिया है. बता दें कि एमयू ने पीजी के रिक्त सीटों पर छठे मैरिट लिस्ट में कुल 204 विद्यार्थियों का चयन किया है. जिसमें चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 29 जनवरी से 2 फरवरी तक का समय दिया गया है. इस दौरान छठे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी अपने दस्तावेजों का संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में भौतिक सत्यापन कराते हुये नामांकन लेंगे. हलांकि सभी कोटि की छात्राएं और एससीसी-एसीएसटी छात्र-छात्राएं नामांकन के लिये शून्य पेमेंट पर वेरिफाइ करेंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. जबकि नामांकन के बाद विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना है. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा 29 जनवरी से 5 फरवरी तक का समय दिया गया है. विदित हो कि एमयू द्वारा अबतक उक्त सत्र के लिये पांच मैरिट लिस्ट जारी किया गया है. जिसमें अबतक उक्त सत्र में कुल 3,836 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 2,930, विज्ञान संकाय में 782 तथा वाणिज्य संकाय में 124 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.
छठे मैरिट लिस्ट में चयनित 204 विद्यार्थियों का आज से होगा नामांकन व रजिस्ट्रेशन
पीजी विभाग या पीजी सेंटर में भौतिक सत्यापन कराते हुये नामांकन लेंगे.
