पीजी सेमेस्टर-1 के लिये पहले मैरिट लिस्ट का नामांकन व रजिस्ट्रेशन समाप्त

सोमवार तक विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये दूसरे मैरिट लिस्ट से संबंधित सूचना जारी की जायेगी.

– सोमवार तक दूसरे मैरिट लिस्ट को लेकर जारी की जायेगी सूचनाफोटो संख्या – मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहले मैरिट लिस्ट के लिये 24 नवंबर से नामांकन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की थी. जिसमें वैसे तो विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिये 27 नवंबर तक का समय दिया गया था. जबकि नामांकन व पंजीयन शुल्क जमा करने के लिये 28 नवंबर तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी. इधर अब सोमवार तक विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये दूसरे मैरिट लिस्ट से संबंधित सूचना जारी की जायेगी. बता दें कि एमयू ने पीजी सेमेस्टर-1 के लिये जारी पहले मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 3560 विद्यार्थियों के लिये 24 नवंबर से ही नामांकन व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की थी. जिसमें विद्यार्थियों को 27 नवंबर तक अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापन कराने और 28 नवंबर तक नामांकन व रजिस्ट्रेशन के लिये शुल्क जमा करने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो चुकी है. इधर उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 2655 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संका में 2046, विज्ञान संकाय में 510 तथा वाणिज्य संकाय में 99 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जबकि कुल 2558 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. जिसमें कला संकाय में 1958, विज्ञान संकाय में 463 तथा वाणिज्य संकाय में 90 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इधर अब विश्वविद्यालय द्वारा दूसरे मैरिट लिस्ट को लेकर सोमवार तक अधिसूचना जारी किया जायेगा. हलांकि विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 की कक्षाएं एक दिसंबर से आरंभ करने का निर्देश सभी पीजी विभागाध्यक्षों को दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >