तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में नौ मई से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. खासकर नगर पंचायत क्षेत्रों में पूर्व में मापी कर चिह्नित किए गए स्थलों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी.

अभियान के तहत पार्किंग स्थल होंगे चिह्नित

तारापुर. तारापुर अनुमंडल क्षेत्र में नौ मई से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. खासकर नगर पंचायत क्षेत्रों में पूर्व में मापी कर चिह्नित किए गए स्थलों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि भागलपुर विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है.

अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने बताया कि तारापुर मुख्य मार्ग को अतिक्रमणमुक्त कराया जायेगा. कुछ स्थानों को नो पार्किंग जोन तथा कुछ जगहों को पार्किंग स्थल के रूप में चिह्नित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 10 मई को तारापुर, 12 मई को संग्रामपुर तथा अगले दिन असरगंज में अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा परिचालन को भी रेगुलेट किया जाएगा. जिन चालकों के पास वाहन के लाइसेंस नहीं होगा, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभियान के दौरान विभिन्न स्थलों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती रहेगी. एसडीओ ने कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए भारी वाहनों की नो एंट्री पर भी विचार किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बाजार वाले क्षेत्र में दुकानदारों को सुबह नौ बजे तक वाहनों से सामान उतरवा लेने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >