Munger, शहीद चौक पर 24 घंटे के अंदर ही अतिक्रमणकारियों का फिर से कब्जा
शहीद चौक पर 24 घंटे के अंदर ही अतिक्रमणकारियों का फिर से कब्जा
तारापुर मुंगेर से संजय वर्मा की रिपोर्ट,
बिहार के मुख्यमंत्री एवं तारापुर के विधायक सम्राट चौधरी बीते 26 अप्रैल को तारापुर पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आए थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तारापुर पूरी तरह से चकाचक हो गया था थाना चौक एवं शाहिद स्मारक चौक से सभी अतिक्रमणकारियों को हटा दिया गया था और सड़के चौड़ी तथा साफ हो गई थी लेकिन महज 24 घंटे के अंदर ही अतिक्रमणकारियों का फिर से शहीद चौक पर कब्जा हो गया है जिसके कारण सड़क फिर सकरी हो गई है सड़क पर जाम की समस्या आरंभ हो गई है एवं आम लोगों को पैदल चलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महज 10 कदम पर थाना परिसर है लेकिन उसके बावजूद भी अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का कोई भय नहीं है जबकि नगर पंचायत के पदाधिकारी अतिक्रमण हटाने के क्रम में कई अतिक्रमणकारियो पर जुर्माना भी लगाकर वसूल कर चुकी है और लगातार अतिक्रमणकारियों को कहा जा रहा है क्या आप निश्चित स्थान पर आपके लिए जो स्थान निश्चित किया है उसी जगह पर अपने ठेले को लगाये लेकिन शनिवार को भी शहीद स्मारक चौक पूरी तरह से अतिक्रमणकारियो के कब्जे में है जिससे आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।