Munger, सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में नवजात की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में नवजात की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
लगाते हुए परिजनों ने जमकर किया हंगामा,
नर्स द्वारा अभद्र व्यवहार करने और धमकी देने को लेकर सिविल सर्जन को दिया आवेदन
मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट,
सदर अस्पताल में संचालित एसएनसीयू वार्ड में शनिवार को इलाज के लिए भर्ती एक नवजात की मौत हो गई. बताया गया कि हवेली खड़कपुर निवासी रन्नु कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी को गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल खड़कपुर में पहला बच्चा हुआ था. जन्म के बाद बच्चा रो नहीं रहा था. जिसके कारण उसे चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया गया. परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वह लोग बच्चे का डायपर चेंज करने गए तो बच्चा ठीक था लेकिन सुबह 6:00 के बाद नर्स द्वारा बताया गया कि बच्चा सांस नहीं ले रहा. इसके बाद चिकित्सक द्वारा जांच के दौरान कहा गया कि बच्चे का धड़कन नहीं चल रहा. परिजनों ने आरोप लगाया कि नवजात के इलाज में लापरवाही बढ़ती गई यदि बच्चे की स्थिति गंभीर थी और उसे रेफर किया जाना था तो परिजनों को पहले क्यों नहीं बताया गया. इधर नवजात की मौत के बाद परिजन ने आरोप लगाया कि वार्ड में तैनात नर्स द्वारा मुख्य दिखाकर धमकी दिया गया. इधर हंगामा की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझा बूझकर शांत कराया. मामले को लेकर परिजनों द्वारा सिविल सर्जन को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है.