मेंटनेंस कार्य को लेकर आज पांच घंटे ठप रहेगी विद्युत आपूर्ति

शहर से लेकर गांव तक दिखेगा असर

मुंगेर. रविवार को छुट्टी के दिन शहर से लेकर गांव तक के उपभोक्ता बिजली के लिए परेशान रहेंगे. नंदलालपुर पावर सब स्टेशन सहित कई फीडरों में पोल शिफ्टिंग व मेंटनेंस कार्य को लेकर पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेंगी. इससे शहर से लेकर गांव तक प्रभावित रहेगा. मुंगेर विद्युत अंचल के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 11 केवी चंडीस्थान फीडर में पोल शिफ्टिंग एवं मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. इसके कारण उपरोक्त फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे श्यामपुर, चंडीस्थान , चौखंडी समेत अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे. उन्होंने कहा कि सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 11 केवीए टाउन फीडर ( नंदलालपुर पीएसएस ) में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. इसके कारण टाउन फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे जुड़े शहर के माधोपुर, हाजीसुभान, बीआरएम काॅलेज रोड, रायसर, चुरंबा समेत अन्य क्षेत्र प्रभावित होंगे. इस दौरान 11 केवी टीवी टावर फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा. इसके कारण इस फीडर से जुड़े बभनगामा, चकासिम, मिन्नत नगर, सुजावलपुर , बेनीगीर, चुरंबा, सदर ब्लाॅक, बाकरपुर सहित कई अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे निर्धारित समय से पूर्व बिजली आधारित कार्य संपन्न कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >