मामलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीट कर किया घायल

धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव में बुधवार की देर रात हुए मामूली विवाद में छोटे भाई मंटू मंडल ने अपने ही बड़े भाई सारंगी मंडल को पीट-पीट कर घायल कर दिया

धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के ईटवा गांव में बुधवार की देर रात हुए मामूली विवाद में छोटे भाई मंटू मंडल ने अपने ही बड़े भाई सारंगी मंडल को पीट-पीट कर घायल कर दिया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. बताया जाता है कि बुधवार रात करीब 9 बजे मंटू मंडल अपने आठ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को किसी बात को लेकर डांट-फटकार करते हुए मारपीट कर रहा था. तभी सूरज मार से बचने के लिए अपने बड़े चाचा सारंगी मंडल के पास भाग कर पहुंच गया और बचाने की मदद मांगी. मंटू मंडल भी वहां पहुंच गए और बच्चे को दोबारा पीटने लगा. जिस पर सारंगी ने उसे रोका तो दोनों भाईयों में ही विवाद हो गया. तभी सारंगी मंडल व उसका पूरा परिवार मिलकर मंटू मंडल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जिसमें वह घायल हो गया. परिजनों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया. धरहरा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है. पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >