आज से शिक्षा विभाग की टीम करेगी ऑडिट

वित्त विभाग को ऑडिट टीम का सहयोग करने का निर्देश

मुंगेर. एमयू के वित्तीय मामलों का ऑडिट शिक्षा विभाग की ऑडिट टीम बुधवार से करेगी. कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि शिक्षा विभाग की टीम बुधवार से विश्वविद्यालय का ऑडिट करेगी. इसके लिये दूसरे तल पर एक कक्ष को तैयार किया गया है. जहां ऑडिट टीम कार्य करेगी. वहीं वित्त विभाग को ऑडिट टीम का सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि शिक्षा विभाग की टीम विश्वविद्यालय के अक्तूबर 2023 से मार्च 2024 तक वित्तीय मामलों सहित अन्य कार्यों का ऑडिट करेगी.

————————————————————–

बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल

मुंगेर. एमयू अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों के लिये 5 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भरा रहा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित तथा बैकलॉग सत्र के विद्यार्थी अब 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. जबकि इसके बाद 6 और 7 दिसंबर को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक जहां नियमित कुल 34,432 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. वहीं बैकलॉग के कुल 3,564 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें नियमित के कला संकाय में कुल 29,517, विज्ञान संकाय में 4,638 तथा वाणिज्य संकाय में 277 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि बैकलॉग के कला संकाय में 2,971, विज्ञान संकाय में 569 तथा वाणिज्य संकाय में 24 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >