पूर्व रेलवे चलायेगी 11 समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, जमालपुर होकर चलेंगी तीन ट्रेनें

पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्मी के मौसम में 11 समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

जमालपुर. पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्मी के मौसम में 11 समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. जिसमें से तीन ट्रेन जमालपुर रेलवे स्टेशन होकर गुजरेगी. इसकी जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के पीआरओ डी दत्ता ने दी. उन्होंने बताया कि 11 समर स्पेशल ट्रेन में हावड़ा-नयी जलपाईगुड़ी, सियालदह-जागी रोड, हावड़ा- आनंद विहार, हावड़ा-रक्सौल, कोलकाता -पटना, सियालदह-गोरखपुर, हावड़ा-खातीपुरा, कोलकाता-पुरी समर स्पेशल के अतिरिक्त मालदा टाउन-आनंद विहार, मालदा टाउन-दिल्ली और मालदा टाउन- उधना समर स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी. उन्होंने बताया कि 03435 अप मालदा टाउन आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल को मालदा टाउन से प्रातः 9:30 बजे एक ट्रिप चलेगी. यह ट्रेन दूसरे दिन अपराह्न 13:30 बजे आनंद विहार पहुंच जायेगी. जबकि 03436 आनंद विहार- मालदा टाउन समर स्पेशल आनंद विहार से 8 अप्रैल को अपराह्न 15:45 बजे मालदा टाउन के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन रात्रि 23:30 बजे आनंद विहार पहुंच जायेगी. आने जाने के क्रम में यह ट्रेन कल 18 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. जिसमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, पीरपैंती, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर रेलवे स्टेशन शामिल है. इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास के अतिरिक्त स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच लगे रहेंगे. उन्होंने बताया कि 03413 अप मालदा टाउन- दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन एक ट्रिप के लिए 12 अप्रैल की सुबह 7:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन पूर्वाह्न 10:35 बजे दिल्ली पहुंच जायेगी. जबकि दिल्ली से 03414 डाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस 13 अप्रैल को मालदा टाउन के लिए अपराह्न 13:35 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन संध्या 17:30 बजे मालदा टाउन पहुंच जायेगी. यह ट्रेन दोनों तरफ से 27 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. जिसमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, धरहरा, अभयपुर और कजरा स्टेशन शामिल है. इस ट्रेन में भी जनरल सेकंड क्लास स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच लगे रहेंगे. जबकि 03417 अप मालदा टाउन- उधना समर स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन से 12 अप्रैल को एक ट्रिप के लिए अपराह्न 12:20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन मध्य रात्रि 12:45 बजे उधना स्टेशन पहुंच जायेगी. जबकि 03418 डाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस उधना से 14 अप्रैल को अपराह्न 12:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन मध्य रात्रि 2:55 बजे मालदा टाउन पहुंच जायेगी. यह ट्रेन दोनों तरफ से 28 रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी जिसमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन शामिल है. इस ट्रेन में भी जनरल सेकंड क्लास स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच लगे रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >