बैंकों प्रबंधकों को डीएम ने दिया सुधार का निर्देश

डीएलसीसी-डीएलआरसी की समीक्षा बैठक में बैंकों की खुली पोल

कम वार्षिक साख-जमा अनुपात का मामला मुंगेर. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को डीएलसीसी-डीएलआरसी की जिला स्तरीय बैठक हुई. जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बैंकों के कार्यों की समीक्षा की और वार्षिक साख-जाम अनुपात का प्रतिशत कम रहने पर बैंकों अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी. उन्होंने बैंकों को कार्यशैली में सुधार का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे. बैठक बैंकिंग योजनाओं की प्रगति, उपलब्धि और लक्ष्य प्राप्ति पर विस्तृत समीक्षा की गयी. इसमें पता चला कि चालू वित्तीय वर्ष में वार्षक साख-जमा अनुपात में काफी कम और जिले की उपलब्धि मात्र 33.37 प्रतिशत है. जिस पर डीएम ने चिंता व्यक्त करते हुए सभी बैंकों को निर्देश दिया कि वे कैंप मोड में कार्य करते हुए कृषि, उद्योग एवं खुदरा क्षेत्र में ऋण वितरण को गति दें, ताकि 31 मार्च 2025 तक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके. बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित बैंकों को इन योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि वे लंबित ऋण मामलों एवं नीलाम पत्रों का शीघ्र निष्पादन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >