MUNGER : भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिहार योग विद्यालय के पादुका दर्शन में स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण दिवस के अवसर पर योग नगरी में उत्साह एवं भक्ति का वातावरण है.
मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट :
बिहार योग विद्यालय के पादुका दर्शन में स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पदार्पण दिवस के अवसर पर योग नगरी में उत्साह एवं भक्ति का वातावरण है. श्रीनिवास कल्याण उत्सवम के मौके पर पधारे तिरुपति बालाजी की उत्सव प्रतिमा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. प्रातः काल से ही मुंगेर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ पादुका दर्शन के बाहर लग गयी. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पादुका दर्शन में स्थापित भगवान की प्रतिमा का दर्शन कर रहे हैं. विदित हो कि तिरुपति बालाजी से भगवान बालाजी की उत्सव प्रतिमा को पहली बार बिहार के मुंगेर लाया गया है. जहां लोग दर्शन कर कृतार्थ हो रहे हैं. आम लोगों के दर्शन के लिए यह प्रतिमा दोपहर बाद मुंगेर के पोलो मैदान में लाया जायेगा जिसके लिए आयोजन समिति द्वारा पूरी तैयारी की गई है.