जल चढ़ाने के लिये बाबा धाम जा रहे छत्तीसगढ़ के 29 वर्षीय शिव भक्त की कच्चे कांवरिया पथ पर मौत

सुल्तानगंज से देवघर जा रहे 29 वर्षीय कांवरिया की कच्ची कांवरिया पथ पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हृदयघात की आशंका जताई जा रही है।

मुंगेर : सावन मास में बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए सुल्तानगंज से देवघर जा रहे 29 वर्षीय कांवरिया मनी चंद्रा की मंगलवार रात कच्ची कांवरिया पथ पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. मनिया मोड़ के समीप कांवर यात्रा के दौरान उनके सीने में तेज दर्द उठा. साथ चल रहे कांवरियों ने उन्हें तत्काल पास स्थित अस्थायी स्वास्थ्य शिविर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक तौर पर हृदयाघात की आशंका जतायी गयी है.

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गया नगर निवासी मनी चंद्रा 35 कांवरियों के जत्थे के साथ 10 अगस्त को सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल देवघर के लिए निकले थे. मंगलवार रात मनिया मोड़ के समीप अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा. वे काफी परेशान हो गये. साथ चल रहे कांवरियों ने उन्हें तत्काल अस्थायी स्वास्थ्य शिविर पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

देवघर पहुंचने से पहले थम गयी यात्रा

घटना के बाद साथ चल रहे कांवरियों में मातम पसर गया. बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक की आस लेकर निकले मनी चंद्रा की यात्रा देवघर पहुंचने से पहले ही हमेशा के लिए थम गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद कांवरिया पथ पर कुछ देर के लिए शोक का माहौल रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >