डेंगू के दोबारा बढ़ने लगे मामले, सात नये संदिग्ध मरीज भर्ती

जिले में लगातार तापमान कम होने के बावजूद डेंगू के मामले कम नहीं हो रहे हैं.

मुंगेर. जिले में लगातार तापमान कम होने के बावजूद डेंगू के मामले कम नहीं हो रहे हैं. वैसे तो गुरूवार को एलाइजा जांच में डेंगू का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया, लेकिन इस बीच डेंगू के 7 नये संदिग्ध मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया. जबकि गुरूवार तक वार्ड में कुल नौ मरीजों का इलाज चल रहा है. अस्पताल उपाधीक्षक डा. रमन कुमार ने बताया कि गुरुवार को एलाइजा जांच में डेंगू का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया. हलांकि इस दौरान 7 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया. जिसमें शास्त्रीनगर निवासी 39 वर्षीय ज्योति देवी, नौवागढ़ी निवासी 23 वर्षीय स्वाति गुप्ता, चुरंबा निवासी 45 वर्षीय परवेज आलम, पूरबसराय निवासी 30 वर्षीय मिस्टर, मेदनीचौकी निवासी 38 वर्षीय शोभा देवी, जमालपुर निवासी 50 वर्षीय मो. अली तथा हजरतगंज निवासी 26 वर्षीय आसिफ अली को एनएस-1 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इलाज के लिये डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया. सभी मरीजों का सैंपल एलाइजा जांच के लिये भेजा गया है. इधर गुरूवार तक सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में कुल 9 मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें 7 नये संदिग्ध मरीजों के अतिरिक्त पूर्व से भर्ती 62 वर्षीय शंकर शर्मा तथा 29 वर्षीय आफताब आलम इलाजरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >