विकसित भारत की नींव गांवों से, जी राम जी योजना पर हुआ गहन मंथन

प्रखंड के मनरेगा भवन में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार मनीष की अध्यक्षता में हुई.

हवेली खड़गपुर. प्रखंड के मनरेगा भवन में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार मनीष की अध्यक्षता में हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत जी राम जी योजना की विस्तार से जानकारी देना तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को स्पष्ट करना था. कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब गांव मजबूत, सशक्त और आत्मनिर्भर होगा. उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक ठोस पहल है, जिसमें आधारभूत संरचना के विकास के साथ-साथ रोजगार सृजन, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों को प्राथमिकता दी गयी है. उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों से अपील की कि इस योजना को केवल एक सरकारी कार्यक्रम के रूप में न देखें, बल्कि इसे जन-आंदोलन का रूप दें. योजना के अंतर्गत गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, आवास, हरित क्षेत्र विकास एवं मनरेगा से जुड़े कार्यों को आपस में जोड़कर स्थायी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है. साथ ही महिलाओं, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया, ताकि सभी वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें. मौके पर उप प्रमुख गौतम यादव सहित विभिन्न पंचायतों के समिति सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >