सीआईएसएफ जवान का शव पहुंचते ही संग्रामपुर पैतृक आवास में उमड़ा जनसैलाब

अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन था.

संग्रामपुर संग्रामपुर प्रखंड के दीदारगंज पंचायत के कहुआ गांव निवासी सीआईएसएफ जवान विकास कुमार शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं रविवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा. अपने जवान के अंतिम दर्शन को लेकर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सीआईएसएफ जवानों ने सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी. जहां उसके पुत्र अंश आर्या ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं और माहौल गमगीन था. परिजनों ने बताया कि विकास कुमार शर्मा ने 2006 में सीआरपीएफ में भर्ती हुये. ट्रेनिंग के बाद वे एसपीजी में सात वर्ष तक तैनात रहे और उसके बाद उत्तर प्रदेश में भी अपनी सेवाएं दीं. जीडी से प्रमोशन पाकर विकास एएसआई बने थे और वर्तमान में सीआईएसएफ रिजर्व बटालियन रांची में प्रशिक्षणरत थे. बताया गया कि 13 अक्तूबर को अचानक बुखार और पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां सांस, किडनी और लीवर में जटिलता पाई गई. इलाज के दौरान ही 17 अक्तूबर को उनका निधन हो गया. विकास के पिता राम सागर शर्मा और माता अपने पुत्र को खोने से गम में हैं. जबकि उनकी पत्नी तन्वी किरण का रो-रोकर बुरा हाल है. विकास तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. गांव के लोगों ने बताया कि विकास मिलनसार, ईमानदार और देशभक्त स्वभाव के व्यक्ति थे. उनके जाने से न केवल परिवार, बल्कि पूरा गांव शोक में डूब गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >