चाचा-भतीजे से लूट मामले में एक अपराधी गिरफ्तार

धरहरा-जसीडीह मुख्य मार्ग में शुक्रवार की रात चाचा-भतीजे के साथ लूटकांड का 24 घंटे के अंदर धरहरा थाना पुलिस ने उद्भेदन किया

धरहरा धरहरा-जसीडीह मुख्य मार्ग में शुक्रवार की रात चाचा-भतीजे के साथ लूटकांड का 24 घंटे के अंदर धरहरा थाना पुलिस ने उद्भेदन किया. पुलिस ने जहां एक अपराधी को गिरफ्तार किया. वहीं लूट में प्रतियुक्त दो बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है. जबकि अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि तीन जनवरी को लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी बलवंत कुमार सिंह अपने भतीते मोहित कुमार के साथ खजुरिया से धरहरा रेलवे स्टेशन मोटर साइकिल से जा रहा था. इसी दौरान पचगछिया के पास तीन बाइक सवार अपराधियों ने उसको रोका और उसके बाइक की चाभी निकाल कर उसके साथ मारपीट करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया था. उनके लिखित शिकायत पर धरहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान में लूट कांड में शामिल अपराधियों की पहचान की और लूट में शामिल महरना गांव निवासी पंकज यादव के पुत्र संतोष कुमार उर्फ बैजु को पचगछिया मोड के पास से गिरफ्तार किया. जिसके पास से लूट का तीन मोबाइल, एक बैग भी बरामद किया. जबकि लूट में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल भी पुलिस ने जब्त किया. गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में लूट में शामिल अन्य साथियों का भी नाम बताया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >