समन्वयक समिति ने शिक्षक व कर्मियों के मुद्दे को लेकर कुलपति से की वार्ता
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर संघ समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार के साथ मुलाकात की. इस दौरान कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंडिकेट सभागार में बैठक की. जहां शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के कई मुद्दों पर वार्ता की गयी. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समन्वयक समिति के संयोजक प्रो. देवराज सुमन ने किया.इस दौरान समन्वयक समिति ने प्रोन्नति प्राप्त शिक्षकों के वेतन के बजटीय प्रावधानों को लेकर गठित की जाने वाली पे फिक्सेशन कमेटी के गठन पर वार्ता की. जिसमें कुलपति तीन सदस्यीय फिक्सेशन कमेटी को वार्ता के दौरान ही गठित कर दिया. जिसकी बैठक 6 फरवरी को होगी. उन्होंने कहा कि पे-फिक्सेशन कमेटी की अनुशंसा पर प्रोन्नति प्राप्त प्राध्यापकों के अपडेटेड वेतन के अनुरूप बजट तैयार किया जाएगा.
इसी दौरान परमानेंट प्रमोशन सेल के गठन को लेकर भी समिति ने कुलपति के सामने प्रस्ताव रखा. वार्ता के दौरान ही शिक्षक एवं कर्मचारियों के 36 माह के डीए एरियर का भुगतान यथाशीघ्र करने, लंबित वेतन भुगतान की स्थिति में आंतरिक स्रोत से शिक्षकों को वेतन देने का अनुरोध किया गया. जिसमें कुलपति ने कॉलेज के आंतरिक फंड से अग्रिम भुगतान करने का दिशा-निर्देश दिया. जिसके बाद आठ नए कॉलेजों के एफीलिएशन के लिए आए आवेदनों पर एफीलिएशन कमेटी के कार्य प्रणाली पर भी चर्चा की गयी. साथ ही एनपीएस के मुद्दे पर भी चर्चा की गयी. मौके पर डॉ सत्यादित्य सिंह, प्रो. संजय भारती, प्रो. शहीद राजा जमाल, प्रो. अजीत कुमार ठाकुर, प्रो. भवेशचंद्र पांडेय, प्रो. रंजन कुमार चौधरी, डॉ. अंशु राय, डॉ. अभय कुमार, डॉ. श्याम कुमार, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. शोभा राज, डॉ. कंचन गुप्ता, प्रो. निर्मला पासवान, डॉ. अजय प्रकाश प्रो. मृत्युंजय मिश्रा, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. रामरेखा कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
