Munger घरेलू गैस सिलेंडर संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम
घरेलू गैस सिलेंडर संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने मंगलवार को शहर के कोड़ा मैदान स्थित भागवत गैस एजेंसी के समक्ष सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.
मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट Munger News :
घरेलू गैस सिलेंडर संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने मंगलवार को शहर के कोड़ा मैदान स्थित भागवत गैस एजेंसी के समक्ष सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. नाराज उपभोक्ताओं का आरोप है डीएससी नंबर आने के बावजूद 10 से 15 दिनों के बाद भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति एजेंसी द्वारा नहीं की जाती है. ऑनलाइन पेमेंट करने के बावजूद डीएससी नंबर को रद्द कर दिया जा रहा है, जब उपभोक्ता एजेंसी के पास इस संबंध में जानकारी लेने जाते हैं तो उन्हें एजेंसी के कर्मियों द्वारा भगा दिया जाता है. जिससे नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, कोतवाली थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी दलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया.