जमालपुर. मुंगेर के पुलिस कप्तान सैयद इमरान मसूद ने शुक्रवार को ईस्ट कॉलोनी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी द्वारा थाना में जनता दरबार का भी आयोजन किया गया था, परंतु प्रचार प्रसार के अभाव में फरियादी एसपी के जनता दरबार में नहीं पहुंचे. जानकारी के अनुसार, ईस्ट कॉलोनी थाना का शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण था. आरक्षी अधीक्षक ने मुंगेर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की फरियाद सुनने के बाद ईस्ट कॉलोनी थाना का निरीक्षण करने संध्या 4:00 बजे पहुंचे. जहां उन्होंने थाना का निरीक्षण भी किया, परंतु आरक्षी अधीक्षक के जनता दरबार में प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण फरियादी नहीं पहुंच पाए. आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि ईस्ट कॉलोनी थाना में वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम था. हालांकि जनता दरबार में लोग नहीं पहुंचे. उन्होंने थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग के लिए अपना सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि थाना के रखरखाव और नए निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया. थाने में जो लंबित कांड है. वह काफी कम हो गए हैं. मौके पर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह, एसएन मंडल, पवन कुमार, अनिल कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे.
पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में नहीं पहुंचे फरियादी

पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में नहीं पहुंचे फरियादी
Copied link
मुंगेर के पुलिस कप्तान सैयद इमरान मसूद ने शुक्रवार को ईस्ट कॉलोनी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया.