26 जुलाई से कॉलेजों में मिलेगा स्नातक सेमेस्टर 2 का एडमिट कार्ड

मुंगेर विश्वविद्यालय स्नातक सेमेस्टर 2 की परीक्षा 29 जुलाई से शुरू होगी. छात्र 26 जुलाई से अपने संबंधित कॉलेजों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा 29 जुलाई से ली जाएगी. जिसके लिए 26 जुलाई सोमवार से कॉलेजों में एडमिट कार्ड का वितरण किया जाएगा. मुंगेर विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ सूरज कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा 29 जुलाई से ली जाएगी. एडमिट कार्ड तैयार कर लिया गया है. सोमवार से कॉलेज में परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के बीच एडमिट कार्ड का वितरण किया जाएगा. विदित हो कि विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा 29 जुलाई से ली जाएगी. जो 24 केंद्रों पर 7 अगस्त तक प्रतिदिन दो पालियों में ली जाएगी.


दो पालियों में होगी परीक्षा


प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9.45 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी जबकि, दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक ली जायेगी. वहीं परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा सभी विषयों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार प्रतिदिन की परीक्षा ली जायेगी. इसमें एमजेसी और एमआईसी विषयों को चार-चार ग्रुप में बांटा गया है. वहीं एमडीसी के विषयों को 3 तथा एईसी, एसईसी और भीएसी के विषयों को 2 ग्रुप में बांटा गया है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है जबकि, सोमवार से विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >