मुंगेर से राणा गौरी शंकर :
राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने एकदिवसीय कार्यक्रम के तहत मुंगेर पहुंच रहे हैं. वे मुंगेर मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित मिनट टू मिनट-12.20 बजे अपराह्न मुंगेर अवस्थित सफियाबाद हेलीपैड आगमन एवं बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के लिए प्रस्थान.– 12.30 बजे अपराह्न पादुका दर्शन में श्रीनिवास कल्याणोतस्वम् में स्वामी जी से मुलाकात एवं आरती कार्यकम में भाग लेना.
– 01.00 बजे अपराह्न प्रस्तावित मुंगेर-भागलपुर, गंगा पथ (मरीन ड्राईव) निरीक्षण स्थल, बबुआ घाट, मुंगेर आगमन एवं स्थल निरीक्षण तथा प्रस्तुतीकरण कार्यकम में भाग लेना.– 01.20 बजे अपराह्न श्री राजेश जैन जी का आवास आगमन एवं निजी कार्यकम में भाग लेना.
– 01.35 बजे अपराह्न सरस्वती विद्यामंदिर, पुरानीगंज, मुंगेर आगमन एवं भाजपा के कार्यकम में भाग लेना.– 02.15 बजे अपराह्न सफियाबाद स्थित हेलीपैड आगमन एवं खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड अंतर्गत कात्यायनी मंदिर के पास अवस्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान.
