बेहतर तरीके से मनाएं पोषण माह : डीएम

आईसीडीएस, महिला विकास निगम, वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा बैठक शुक्रवार को डीएम अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई

प्रतिनिधि, मुंगेर. आईसीडीएस, महिला विकास निगम, वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा बैठक शुक्रवार को डीएम अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. जहां एक से 30 सितंबर तक चल रहे पोषण माह पर मुख्य रूप से चर्चा हुई. इस अवसर पर डीइओ असगर अली, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. रमण कुमार, डीपीओ आईसीडीएस रेखा कुमारी आदि मौजूद थे. पोषण माह पर चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि इसे बेहतर तरीके से मनाएं. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को उन्होंने जिला व प्रखंड स्तर पर रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने का निर्देश दिया. वहीं लोगों को विशेष कर महिलाओं को पोषण की कमी से होने वाली बीमारियों यथा एनीमिया आदि की जानकारी के लिए जागरूक करने की बात कही. डीइओ को विद्यालयों में छात्राओं को भी पोषण की सही सही जानकारी के लिए शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पोषण माह के अवसर पर जितने भी कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे. उस सभी की वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए लिंक बना कर विभाग के साइट पर भी अपलोड करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >