Vehicle Collision: फॉर्च्यूनर और स्कूली वाहन की भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे मासूम

गुरुवार सुबह फॉर्च्यूनर और स्कूली वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट: जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत बंगाली टोला में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया. यहां एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और स्कूली वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि स्कूली वाहन में सवार बच्चे सुरक्षित हैं.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बंगाली टोला के पास हुआ. टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. अचानक हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

घायलों का चल रहा इलाज

यद्यपि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. राहत की बात यह रही कि स्कूली वाहन में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >