खड़गपुर थाना क्षेत्र के तेघड़ा गांव निवासी रोहित कुमार ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर अपनी शादीशुदा बहन व भांजे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन में उसने बताया है कि मेरी बहन पुनीता कुमारी अपने बच्चे को खड़गपुर में डाॅक्टर को दिखाने की बात कहकर पांच फरवरी को घर से निकली थी. लेकिन वापस नहीं लौटी. उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है. हमलोगों ने इसकी सूचना अपने बहन के ससुराल में भी दे दी. रोहित ने बताया कि मेरी बहन पुनीता की शादी कुर्मीचक भागलपुर निवासी पप्पू कुमार से हुई थी. उसके पति सूरत में मजदूरी का कार्य करता है. मेरी बहन पिछले दशहरा में अपने मायका तेघड़ा आई थी. खड़गपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि महिला व उसके बच्चे की बरामदगी के लिए पता लगाया जा रहा है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.