लावा भुजाई में सोना मांगने पर साले ने बहनोई को पिटा

पारिवारिक मामला होने के कारण इसे रफा-दफा करने की कवायद चल रही है.

मुंगेर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के करबल्ला में अजीबो-गरीब घटना घटित हुई. जहां शादी में लावा भुजने की रस्म पूरा करने के दौरान अठन्नी व चवन्नी भर सोना को लेकर साला व बहनोई आपस में भिड़ गये. फिर क्या था दो सालों ने मिलकर बहनोई को पीट-पीट कर घायल कर दिया. जो खुद इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचा. लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के खावा निवासी घायल महेश कुमार ने बताया कि उसके दो सालों की शादी होने वाली थी, जिसमें भाग लेने के लिए वह आया था. शुक्रवार को शादी के लिए लावा भुजाई का रस्म वह कर रहा था. लावा भुजाई में अठन्नी भर सोना देने की बात हुई थी. लेकिन ससुराल वाले चवन्नी भर सोना दे रहे थे. जबकि हम अठन्नी भर सोना मांग रहे थे. इसी बात को लेकर उसके दो साले नागेंद्र व रॉबिन ने उसके साथ मारपीट किया. जिसमें वह जख्मी हो गया और वह इलाज के लिए सदर अस्पताल आया है. हालांकि पारिवारिक मामला होने के कारण इसे रफा-दफा करने की कवायद चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >