चापाकल घेरने के विवाद में भाई ने बहन को पीट कर किया घायल

खड़गपुर थाना क्षेत्र के छोटकी हथिया गांव में रविवार की सुबह एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया

हवेली

खड़गपुर

. खड़गपुर थाना क्षेत्र के छोटकी हथिया गांव में रविवार की सुबह एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. तू -तू मे-मे से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया. जिसमें एक भाई ने अपनी सगी बहन को पीट कर लहुलुहान कर दिया. जानकारी के अनुसार घायल महिला शीला सोरेन अपने पति राजेश हांसदा द्वारा दस साल पहले छोड़ दिए जाने के बाद से वह अपने मायके छोटकी हथिया में रहकर अपने बच्चों का भरण-पोषण कर रही है. रविवार की सुबह घर के चापाकल को घेरने को लेकर हुए विवाद में उसके भाई ने उसपर हमला कर जख्मी दिया. पीड़िता शीला सोरेन ने आरोप लगाया है कि उनके भाई रवि रंजन सोरेन, भाभी शांति देवी और भतीजा विवेक रंजन व हनी रंजन ने मिलकर उनके साथ मारपीट किया. जिससे वह जख्मी हो गई. उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया गया. इस मामले में पीड़िता ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

छत से गिरकर बालक घायल, रेफर

हवेली खड़गपुर.

प्रखंड क्षेत्र के महकोला गांव में रविवार को मुढेर छत पर खेलने के दौरान एक पांच वर्षीय बालक छत से गिरकर जख्मी हो गया. घायल बालक महकोला गांव निवासी कुंदन कुमार का पुत्र प्रिंस कुमार बताया जाता है. परिजनों ने घायल बालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने बालक का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर कर दिया. वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ अनुज कुमार ने बताया कि बालक के सर तथा शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >