शादी का झांसा देकर प्रेमिका से यौन शोषण, गर्भवती होने पर प्रेमी फरार

विवाह कर जीवनसाथी बिताने का प्रलोभन देकर युवती के साथ एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाया और युवती को गर्भवती कर दिया

तारापुर.

विवाह कर जीवनसाथी बिताने का प्रलोभन देकर युवती के साथ एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाया और युवती को गर्भवती कर दिया. गर्भवती होने के बाद युवक ने युवती के साथ शादी करने से इनकार कर दिया और फरार हो गया. इस मामले में युवती ने तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस ने युवती को 164 का बयान के लिए न्यायालय भेज दिया. बताया जाता है कि साढ़ी गांव की युवती को इंदिरा नगर भगलपुरा निवासी अमित कुमार से प्रेम हो गया. प्रेम का ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों शादी करने को तैयार हो गये और युवक अपनी प्रेमिका के साथ एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब युवती दो माह की गर्भवती हो गई तो युवक शादी करने से इनकार कर दिया और युवती को छोड़ कर फरार हो गया. जब युवती के परिजन युवक अमित से शादी करने का दबाब बनाया तो युवक झूठा दिलासा देकर कहा कि दो माह बाद शादी करूंगा, लेकिन पांच माह बीत गये और युवक का आश्वासन झूठा निकला. वहीं शादी का दवाब बनाने पर प्रेमी ने उसका विडियो वायरल करने की धमकी दी. जिसकी बाद युवती ने तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने युवती का मेडिकल जांच एवं बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेज दिया. युवक की गिरफ्तारी के लिए उसके भगलपुरा स्थित घर सहित अन्य ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की. लेकिन युवक फरार हो गया और उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >