Bihar News: मुंगेर में पुलिस पर जानलेवा हमला, पत्थर लगने से दारोगा का फटा सिर, आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को पुलिस कस्टडी से भगाया

Bihar News: मुंगेर में पुलिस पर जानलेवा हमला कुछ लोगों द्वारा किया गया है, इस घटना में पत्थर लगने से दारोगा का सिर फट गया. इसके साथ ही आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को पुलिस कस्टडी से भगा दिया.

Bihar News: मुंगेर. बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया है, इस दौरान पत्थर लगने से दारोगा का सिर फट गया है. पुलिस टीम चोरी मामले में नाबालिगों को गिरफ्तार व सामानों की बरामदगी करने के लिए गयी थी. इसी दौरान पुलिस पर कुछ लोगों द्वार हमला कर दिया गया. हालांकि पुलिस ने हिरासत में लिये गये चार नाबालिगों में तीन नाबालिगों की संलिप्तता मिलने पर उसे रविवार को जेजे बोर्ड (किशोर न्याय बोर्ड) के समक्ष प्रस्तुत किया. पुलिस ने हमला करने को लेकर पूरबसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों को चिह्नित करने में जुट गयी है. अब तक हमला के एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

जेजे बोर्ड के समक्ष गिरफ्तार नाबालिगों को किया गया प्रस्तुत

पूरबसराय गौशाला मोड़ स्थित डीएवी स्कूल में शुक्रवार को गमला, एसी कंप्रेसर, एससी स्टैंड व अन्य सामानों की चोरों ने चोरी कर ली थी. इस मामले में स्कूल के प्राचार्य संजय कुमार के लिखित आवेदन पर पूरबसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. शनिवार को पुलिस ने पूरबसराय बसंती तालाब मुशहरी से चार नाबालिगों को हिरासत में लिया. जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन नाबालिगों की संलिप्तता सामने आने आयी, इसके बाद पुलिस ने तीनों नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर लिया और रविवार को जेजे बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया.

पुलिस पर हमला को लेकर प्राथमिकी दर्ज, चिह्नित किये जा रहे हमलावर

नाबालिग चोरों की निशानदेही पर पूरबसराय थाना पुलिस जब चोरी हुए सामानों को बरामद करने शनिवार को पूरबसराय बसंती तालाब मुशहरी पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. पथराव में पूरबसराय थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय आर्यमन सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये थे. इस मामले में अपर थानाध्यक्ष के बयान पर 100 अज्ञात हमलावर के खिलाफ पूरबसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, पुलिस टीम की हत्या करने का प्रयास सहित धारा लगाया गया. अब पुलिस विभिन्न माध्यमों से हमलावर को चिह्नित करने में जुट गयी है. इस कारण अब तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पायी है.

Also Read: Bihar News: पूर्णिया में पोस्टमास्टर के बंद घर में नगद और जेवरात समेत लाखों की चोरी, घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

कहते हैं अपर थानाध्यक्ष

पूरबसराय थाना के अपर थानध्यक्ष संजय आर्यमन ने बताया कि चोरी मामले में गिरफ्तार तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर जेजे बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है, जबकि पुलिस टीम पर हमला को लेकर उनके बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. हमले में शामिल हमलावर को चिह्नित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >