मई में 10 दिन डायवर्टेड रूट से चलेगी बालूरघाट-भटिंडा एक्सप्रेस

मई महीने में बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस लगभग 10 दिनों तक डायवर्टेड रूट से चलेगी. यह ट्रेन जमालपुर होकर गुजरती है.

जमालपुर. मई महीने में बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस लगभग 10 दिनों तक डायवर्टेड रूट से चलेगी. यह ट्रेन जमालपुर होकर गुजरती है. मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज मांझी ने बताया कि नॉर्दन रेलवे के लखनऊ डिविजन अंतर्गत जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य को अंजाम दिया जाएगा. यह कार्य 4 से 27 मई तक चलेगा. इसके कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलने का निर्णय किया गया है. इसी सिलसिले में 15743/15744 अप/डाउन बालूरघाट-भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित होगा. उन्होंने बताया कि 15743 अप बालूरघाट-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस 12, 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24 और 26 मई तथा 15744 डाउन भटिंडा-बालूरघाट फरक्का एक्सप्रेस 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24 और 26 मई को अपने निर्धारित रूट जाफराबाद, शाहगंज, अयोध्या कैंट और लखनऊ के रास्ते नहीं चलेगी, बल्कि डायवर्टेड रूट जाफराबाद, सुल्तानपुर, लखनऊ के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेगी. उन्होंने बताया कि डायवर्टेड रूट से चलने के कारण आने और जाने की दिशा में यह ट्रेन जौनपुर, शाहगंज, मालीपुर, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, सोहावल, रुदौली, दरियाबाद और बाराबंकी स्टेशनों से होकर नहीं गुजरेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >