केवल सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में प्रत्येक माह औसतन सात नवजातों की हो रही मौत
मुंगेर. जिले में शिशु मृत्यु दर का आंकड़ा काफी चौकाने वाला है, क्योंकि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के सरकारी आंकड़ों में केवल मुंगेर सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के आंकड़े को देखें तो यहां शिशु मृत्यु दर प्रत्येक माह सात प्रतिशत है. सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में प्रत्येक माह सात नवजातों की मौत हो रही है. इसका अंदाजा केवल इसी बात से लाया गया जा सकता है कि चालू वित्तीय वर्ष के अबतक के 10 माह में जहां एसएनसीयू वार्ड में कुल 954 नवजात भर्ती हुए. वही इसमें से 75 नवजातों की मौत हो चुकी है. जो जिले में नवजातों को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं का काफी अचंभित करने वाला आंकड़ा है.अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच एसएनसीयू में भर्ती हुए 954 नवजातों में 75 की मौत
जन्म के समय कई प्रकार की बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए पूरे जिले में मात्र सदर अस्पताल में ही 20 वॉर्मर बेड वाला एसएनसीयू वार्ड संचालित किया जाता है. जहां जन्म के बाद किसी प्रकार की बीमारी से पीड़ित बच्चों को भर्ती किया जाता है. वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 10 माह के आंकड़ों को देखें तो इस दौरान एसएनसीयू वार्ड में कुल 954 नवजात भर्ती हुए. जिसमें 75 नवजातों की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है. इसमें सर्वाधिक मौत सितंबर माह में हुई है, जो कुल 15 है. जबकि दिसंबर माह में कुल 10 नवजातों की मौत हुई है.रेफर व लामा के भी बढ़ रहे मामले
एसएनसीयू वार्ड में केवल शिशु मृत्यु दर का आंकड़ा ही चौंकाने वाला नहीं है, बल्कि अत्याधुनिक सुविधा से लैस और विशेषज्ञ चिकित्सक होने के बावजूद यहां नवजातों के लामा और रेफर का आंकड़ा भी काफी अचंभित करने वाला है. एसएनसीयू के आंकड़े को देखें तो वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल 2025 से जनवरी के बीच 10 माह में 101 नवजातों या तो रेफर हुये या लामा हो गये. जिसका अर्थ है कि नवजातों के परिजन इलाज के बीच ही बिना सूचना के अपने नवजात को लेकर एसएनसीयू वार्ड से चले गये हैं. इन आंकड़ों को यदि माहवार देखें तो इन 10 माह में प्रत्येक माह 10 नवजात रेफर या लामा हो रहे हैं .जो जिले में नवजातों को मिल रहे स्वास्थ्य सुविधाओं पर बड़ा सवाल है.10 माह में एसएनसीयू वार्ड के आंकड़े
माह भर्ती डिस्चार्ज मौत लामा/रेफर
अप्रैल 2025 78 64 5 9
मई 2025 74 62 4 8जून 2025 96 77 8 11
जुलाई 2025 99 81 8 10अगस्त 2025 116 102 8 6
सितंबर 2025 118 94 15 9अक्तूबर 2025 90 70 8 12
नवंबर 2025 83 75 4 4दिसंबर 2025 104 80 10 14
जनवरी 2026 96 77 5 14