मुंगेर श्रीश्री 108 बाबा मनकेश्वरनाथ मंदिर व शिव पार्वती सेवा दल द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव पर निकलने वाले शिव बारात झांकी को लेकर कलाकारों का चयन किया गया. जिसमें संरक्षक कमल कुमार कमल, अध्यक्ष अमित कुमार आकाश, सचिव अभिषेक कुमार, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शाह, झांकी संचालक गौतम गोविंदा तथा निर्णायक मंडल प्रमुख मधुसूदन आत्मीय मौजुद थे. इस दौरान झांकी का पात्र बने के उत्सुक बाल एवं युवा कलाकारों में से अधिकांश का चयन विभिन्न देवी-देवताओं, धार्मिक, ऐतिहासिक पत्रों, राजनीतिक तथा अन्य कलाकारों की भूमिका के लिए किया गया. बताया गया कि पिछले 45 वर्षों से मुंगेर में निकल रही शिव बारात महाशिवरात्रि का अवसर शहर के लिए यादगार होती है. शिवजी की बारात में तीनों लोक के देवी देवता, मानव, दानव भूत, प्रेत तथा धार्मिक व ऐतिहासिक जीवित पात्र संबंधित वेशभूषा में देखे जाते हैं. आगामी 15 फरवरी को निकलने वाली शिव बारात पूरबसराय गौशाला से निकलकर गांधी चौक बाबा मनकेश्वरनाथ मंदिर में पूजा के उपरांत राजीव गांधी चौक होते हुए कोड़ा मैदान तक भ्रमण करेगी. अध्यक्ष ने बताया कि मार्ग में भक्तजन पुष्प और मालाओं से बारात का स्वागत करेंगे. साथ ही बारात के लिये जगह-जगह रंगोली बनाकर भगवान शिव एवं बारात में शामिल जीवित पात्रों का स्वागत किया जायेगा.
महाशिवरात्रि पर निकलने वाले शिव बारात झांकी को लेकर किया गया कलाकारों का चयन

महाशिवरात्रि पर निकलने वाले शिव बारात झांकी को लेकर किया गया कलाकारों का चयन
Copied link
15 फरवरी को निकलने वाली शिव बारात पूरबसराय गौशाला से निकलकर गांधी चौक बाबा मनकेश्वरनाथ मंदिर में पूजा के उपरांत राजीव गांधी चौक होते हुए कोड़ा मैदान तक भ्रमण करेगी.