शहर के मुर्गियाचक में असामाजिक तत्वों ने किया हंगामा, एक गिरफ्तार

शहर के मुर्गियाचक खरादी गली में गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने जमकर गाली-गलौज व हंगामा किया

प्रतिनिधि, मुंगेर. शहर के मुर्गियाचक खरादी गली में गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने जमकर गाली-गलौज व हंगामा किया. इतना ही नहीं एक युवक को खीच कर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन जब मुहल्ले वालों ने विरोध किया तो उक्त युवक को छोड़ दिया गया. सूचना पर पहुंची पूरबसराय थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जो शराब के नशे में धुत्त था.

बताया जाता है कि आधा दर्जन की संख्या में असामाजिक तत्व मुर्गियाचक खरादी गली में वर्चस्व स्थापित करने के लिए गाली-गलौज करते हुए जमकर हंगामा किया. जबकि उसी खरादी गली निवासी साजिद हसन को खींच कर ले जाने लगा. हो-हल्ला सुनकर मुहल्ले के लोग एकत्रित हुए और साजिद को असामाजिक तत्वों के चंगुल से छुड़ाया, जबकि रियाज खान नामक युवक को मुहल्लेवालों ने पकड़ लिया. जब पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया. साजिद हसन ने पूरबसराय थाना में दिये आवेदन में कहा कि जब वह सामान खरीदने रोड पर गया तो हथियार से लैश मो.रियाज खान, मो अलाउद्दीन उर्फ टिंकू, सनौवर खान सहित अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. सभी शराब के नशे में धुत्त था. जब उसे खींच कर ले जाने लगा तो उसने हल्ला किया तो मुहल्लेवालों ने उसे छुड़ाया. आवेदन में उन्होंने गोलीबारी करने का भी आरोप लगाया है.

कहते है थानाध्यक्ष

पूरबसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात में झगड़ा हुआ था. पुलिस पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया. जो शराब के नशे में था. पकड़ाया युवक शराब के नशे में था, जिसे शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >