छोटी मिर्जापुर गोलीकांड में जख्मी के बयान पर एफआइआर, नामजद छोटू गिरफ्तार

छोटी मिर्जापुर गोलीकांड में जख्मी के बयान पर एफआइआर, नामजद छोटू गिरफ्तार

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के छोटी मिर्जापुर में रविवार की रात गोलीबारी में सुरेन यादव गोली लगने से घायल हो गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्थानीय छोटू यादव को गिरफ्तार किया, जो इस मामले का नामजद है. वहीं मुख्य आरोपित सहित अन्य फरार है. मामला रंगदारी मांगने को लेकर बताया गया. जानकारी के अनुसार घायल सुरेन यादव को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कासिम बाजार थाना पुलिस घायल का फर्द बयान लिया, जिसमें उसने अपने गोतिया एवं मुहल्ले के छह लोगों को नामजद किया. एक लाख रूपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. पीड़ित के फर्द बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई की व नामजद अभियुक्त छोटू यादव को गिरफ्तार किया. उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. बताया गया कि सुरेन यादव को अपने परिवार में ही मकान व जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इस कारण यह घटना घटित हुई. इधर कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि इस कांड में एक नामजद आरोपित छोटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जबकि अन्य फरार नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >