हड़ताली 102 एंबुलेंस चालकों के समर्थन में उतरे राजद नेता

अपनी मांगों के समर्थन में तीन दिनों से सदर अस्पताल परिसर में हड़ताल व धरना-प्रदर्शन कर रहे संविदा पर बहाल 102 एम्बुलेंस चालकों के समर्थन में राजद नेता सह मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव पहुंचे

मुंगेर.

अपनी मांगों के समर्थन में तीन दिनों से सदर अस्पताल परिसर में हड़ताल व धरना-प्रदर्शन कर रहे संविदा पर बहाल 102 एम्बुलेंस चालकों के समर्थन में राजद नेता सह मुंगेर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव पहुंचे. उन्होंने कहा कि जितने भी संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत धरना प्रदर्शन या हड़ताल पर जाते हैं. उसके साथ बिहार की एनडीए सरकार दुर्व्यवहार करने का काम करती है. पटना में आए दिन अपनी मांगों लेकर धरना प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मी चाहें वे नियोजित शिक्षक हो, होमगार्ड हो, डाटा ऑपरेटर हो, रोजगार सेवक हो, आशा कार्यकर्ता हो, टोला सेवक हो, विकास मित्र हो, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका हो. सभी को पुलिसकर्मियों के माध्यम से पीटने का काम करती है. जबकि 17 महीने के राजद समर्थन वाली महागठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव जब उपमुख्यमंत्री बने तो सभी संविदा कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर उनकी मांगों को सुना और सभी का मानदेय भी बढ़ाने का काम किया. उन्होंने एम्बुलेंस चालकों से कहा कि आपकी मांग जायज है. हमारी पार्टी आंदोलनकारियों के साथ है और वे पटना जाकर अपने नेता सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत कराने का काम करेंगे, ताकि सरकार तक आपकी मांग पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >