जमालपुर, मुंगेर . जमालपुर के सदर बाजार स्थित निर्मल हेरिटेज मेँ ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का दूसरा वार्षिक अधिवेशन बुधवार को आरंभ हो गया. मुख्य अतिथि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष आरआर भगत के साथ केंद्रीय कमेटी के गौतम गोस्वामी, जेके मंडल, अजीत प्रेम, आरके सिंह सत्यम और पीआर भारती अधिवेशन में शामिल हो रहे हैं. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन शाखा जमालपुर के सचिव ने दी जानकारी
जानकारी देते हुए ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन शाखा जमालपुर के सचिव प्रेम प्रकाश ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों मेँ मुख्यालय रेस्ट 46 घंटा सुनिश्चित करना, 36 घंटे में हेड क्वार्टर वापसी सुनिश्चित करना, साइन-इन और साइन-आउट का दायरा 9 घंटे तक सुनिश्चित करना, प्रतिदिन 30 घंटे की छुट्टी, दो लगातार नाइट ड्यूटी के बाद नाइट रेस्ट सुनिश्चित करना, बेवजह चार्ज शीट और पनिशमेंट करना बंद हो और मुख्यालय मालदा में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करना शामिल है.
सैकड़ो की संख्या में ओपन लाइन के रेलकर्मी हुए शामिल इससे पहले जमालपुर स्टेशन के निकट स्थित क्रू लॉबी से बड़ी संख्या में ओपन लाइन के रेलकर्मी पोस्टर बैनर के साथ नारे लगाते हुए स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म संख्या एक होते हुए स्टेशन मोड, बराट चौक, सदर बाजार होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचा. मौके पर सैकड़ो की संख्या में ओपन लाइन के रेलकर्मी उपस्थित थे. शाखा सचिव ने बताया कि अधिवेशन के अंतिम चरण में संगठन का संगठनात्मक चुनाव भी संपन्न होगा.
