12 दिसंबर से एलएलबी सेमेस्टर-3 और 5 में नामांकन

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 12 से 22 दिसंबर तक का समय दिया जायेगा.

12 दिसंबर से एलएलबी सेमेस्टर-3 और 5 में नामांकन

मुंगेर – एमयू अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के लिये सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 12 दिसंबर से आरंभ कर रहा है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 12 से 22 दिसंबर तक का समय दिया जायेगा. इस दौरान नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

————————————-

वोकेशनल विषयों में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने वोकेशनल विषयों के सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-4, सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-6 तथा सत्र 2023-26 बीबीए पार्ट-2 का परीक्षा फॉर्म 4 दिसंबर से भराया जा रहा है. जिसमें उक्त सत्रों में विद्यार्थियों को बिना विंलब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 4 से 8 दिसंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. वही अब 9 और 10 दिसंबर को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ 1,100 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >