सीताकुंड माघी मेला को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीताकुंड माघी मेला को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

सीताकुंड माघी मेला को कैबिनेट दे चुका है राजकीय मेला का दर्जा, जिला में अब तक नहीं पहुंचा चिट्ठी

31 जनवरी से एक माह तक चलेगा राजकीय माघी मेला, सीताकुंड विकास समिति ने सौंपा नौ सूत्री मांग पत्र

मुंगेर. 31 जनवरी से प्रारंभ होकर एक माह तक चलने वाले सीताकुंड राजकीय माघी मेला की सफलता को लेकर जिला प्रशासन व सीताकुंड विकास समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज ने सीताकुंड एवं मेला स्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद सीताकुंड विकास समिति के साथ बैठक कर मेले के सफल, शांतिपूर्ण व सुरक्षित आयोजन को लेकर पूर्ण प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया. मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा सीताकुंड माघी मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिया जा चुका है. कैबिनेट से इसकी स्वीकृति भी मिल चुकी है. निरीक्षण के दौरान एसपी सैयद इमरान मसूद, एडीएम मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार सिंह व पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव मौजूद थे.

सीताकुंड परिसर में रविवार को माघी मेला को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित की गयी. इसमें डीएम, एसपी सहित कई जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर सीताकुंड विकास समिति की ओर से सभी प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सीताकुंड विकास समिति के सचिव राजीव रंजन ने जिलाधिकारी को मेला आयोजन से संबंधित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. इसमें महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे की स्थापना, अग्निशामक व्यवस्था, एंबुलेंस सेवा, ट्रैफिक कंट्रोल एवं भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की मांग शामिल है. जिला पदाधिकारी सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मौजूद समस्याओं की जानकारी ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी तक सीताकुंड विकास समिति ही आसपास के गांवों से चंदा एकत्र कर मेला का आयोजन करती आ रही है.

डीएम निखिल धनराज ने समिति को आश्वस्त किया कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रमुख स्थानों पर इंट्री प्वाइंट बनाए जाएंगे व ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो. बैठक में सदर एसडीओ कुमार अभिषेक, एसडीपीओ अभिषेक आनंद, जिप सदस्य निवास मंडल, शिशिर कुमार, लालू, मनीष कुमार, शंभू यादव, दिलिप मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

कैबिनेट से मिली मंजूरी, आवंटन का इंतजार

मुंगेर. पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव ने बताया कि जुलाई 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सीताकुंड में एक माह तक लगने वाले माघी मेला को राजकीय मेला का दर्जा देने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है. इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मेले को राजकीय दर्जा मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन सरकार से अभी तक कोई आवंटन नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से संबंधित विभाग से संपर्क कर आवंटन प्राप्त करने का प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >