अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर 78 पौधे लगाने का संकल्प

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर जमालपुर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

जमालपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जमालपुर नगर इकाई की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगर एसएफडी संयोजक नीतीश कुमार के नेतृत्व में आरबी हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया.

78 पौधे लगाने का लिया संकल्प

नगर एसएफडी संयोजक नीतीश कुमार ने बताया कि परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर इकाई ने 78 पौधे लगाने का संकल्प लिया है. अभियान के तहत नगर के विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा.

स्थापना दिवस पखवाड़ा में होंगे खेल आयोजन

प्रांत एसएफडी संयोजक सुभाष मंडल ने बताया कि स्थापना दिवस पखवाड़ा के दौरान मैराथन, हैंडबॉल, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करना है.

छात्र हित और राष्ट्र निर्माण में परिषद की भूमिका

सुभाष मंडल ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी. परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसने पिछले 78 वर्षों से छात्र हित, शिक्षा सुधार, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत, रक्तदान, स्वच्छता अभियान तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में अनुराग पासवान, आदित्य, राज चौधरी, विशाल कुमार, विक्की आनंद, सुभाष मंडल, विकास राज, बिट्टू, प्रिंस, नयन कुमार, मनीष कुमार, शिक्षिका कविता कुमारी, सविता कुमारी, कामिनी कुमारी, शिक्षक बृजेश कुमार, निलेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं शिक्षक उपस्थित थे.

ALSO READ : 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली, 12 घंटे लगातार सप्लाई, किसानों को सम्राट सरकार का तोहफा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vijay kumar gupta

Published by: Amit Kr Sinha

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >