सात समंदर पार का इश्क : फेसबुक ने दो दिलों को जोड़ा, फिलीपींस की युवती के संग मुंगेर के युवक ने की शादी

कागायन नदी तट (फिलीपिंस की सबसे बड़ी नदी) से गंगा कछेर तक पहुंचा प्यार और वैदिक रीति-रिवाज से सादे समारोह के बीच शादी के अटूट बंधन में दो प्रेमी बंध गये.

-कागायन नदी तट (फिलीपिंस की सबसे बड़ी नदी) से गंगा कछेर तक पहुंचा प्यार, वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई शादी – असरगंज मिल्की टोला के युवक की फिलीपींस की युवती से नौ वर्ष पूर्व हुआ था फेसबुक पर संपर्क हवेली खड़गपुर (मुंगेर). कागायन नदी तट (फिलीपिंस की सबसे बड़ी नदी) से गंगा कछेर तक पहुंचा प्यार और वैदिक रीति-रिवाज से सादे समारोह के बीच शादी के अटूट बंधन में दो प्रेमी बंध गये. सारा पाउलीन क्रूज केरियेजा व ऋषि कुमार की दोस्ती का सिलसिला फेसबुक के जरिये शुरू हुई थी. दोस्ती प्यार में बदली और आखिरकार 09 वर्षों के बाद शादी के पवित्र बंधन में बदल गयी. असरगंज के मिल्की टोला निवासी विजय साह का पुत्र ऋषि कुमार, जो भागलपुर में फिलहाल एशियन पेंट में इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं, उनकी फिलीपींस की युवती से फेसबुक पर परिचय हुआ. 9 वर्षों तक चैटिंग के बाद दोनों में प्यार हुआ. रविवार को मुंगेर के हवेली खड़गपुर स्थित ऐतिहासिक पंचबदन शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह रचाया. इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी के अनुसार, मिल्की टोला निवासी ऋषि कुमार और फिलीपींस की युवती सारा पाउलीन क्रूज केरियेजा के बीच बातचीत शुरू हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गयी. लंबे समय तक ऑनलाइन संपर्क में रहने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया. युवती फिलीपींस से भारत पहुंची. पंचबदन शिव मंदिर के पुजारी ने पंचमुखीनाथ को साक्षी मानकर पूरे विधि-विधान से शादी करायी. दूल्हे ऋषि ने बताया कि उसके एक मित्र ने भी इसी मंदिर में विवाह किया था. इससे प्रेरित होकर उसने यहां शादी करने का निर्णय लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >